बागेश्वर, जून 7 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही नागरिकों से मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य में सहयोग देने तथा बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाएगा कि आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन करेंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है...