शामली, जनवरी 24 -- शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक व संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों का अवलोकन करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पोस्टर व स्लोगन मतदाताओं को जागरूक करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज मतदाता पहले से अधिक जागरूक है, फिर भी निरंतर जागरूकता आवश्यक है। प्रतियोगिता में निधि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रतिष्ठा द्वितीय स्थान पर रहीं। पलक एवं आशुतोष पांडे तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में घनश्याम सारस्वत, उमा रानी एवं संजना गर्ग शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान फूल कुमार, राहुल सिंघल, सचिन संगल, साकेत निर्वाल, सुमन शर्मा, ज्योति ता...