देवरिया, फरवरी 17 -- भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। रामलाल त्रिपाठी महाविद्यालय पिपरा शुक्ल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. जितेन्द्र नाथ पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने कालेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाल पिपरा शुक्ल, विशुनपुरा, संतोष नगर, अमवा, बैकुन्ठपुर बाजार आदि में मतदाताओं को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया। कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह फार्म भरकर जुड़वा लें। उन्होंने सभी को मतदान में अधिक से अधिक भागिदारी करने को प्रेरित किया। कालेज पर मतदाता जागरूकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य डा. जितेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.