बागेश्वर, जून 16 -- बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्तमान में प्रगति पर है। मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से बीएलओ आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण कर रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जनपद के सभी मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर जाकर स्वयं तथा अपने परिवार के अन्य पात्र सदस्यों का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित समयावधि में अपने गणना प्रपत्र भरकर मतद...