गुड़गांव, जुलाई 7 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआई-नेट ऐप में नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। अब मतदाता ऐप के माध्यम से सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकेंगे और चुनाव संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि ईसीआई-नेट ऐप में कॉल रिक्वेस्ट का विकल्प दिया गया है, जिसके जरिए मतदाता अपने संबंधित बीएलओ को कॉल के लिए अनुरोध भेज सकते हैं। अनुरोध भेजते ही इसकी सूचना संबंधित बीएलओ को मिल जाती है और इसकी निगरानी निर्वाचन अधिकारियों के स्तर पर भी की जाती है, ताकि प्रत्येक शिकायत या अनुरोध का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। ...