मतदाताओं से नागरिकता, निवास और परिवार संबंधी जानकारी ली जाएगी
रांची, जून 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 जून से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और उसे भरवाकर प्राप्त करेंगे। यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ प्रत्येक परिवार से मतदाता सूची में दर्ज जानकारी तथा नए पात्र मतदाताओं, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का भी विवरण एकत्र करेंगे। इन्यूमरेशन फॉर्म में मतदाता से विधानसभा क्षेत्र, भाग संख्या, ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र) संख्या, नाम, पिता/माता/पति/पत्नी का नाम, जन्म तिथि अथवा आयु, लिंग और पूरा पता दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर और ई-मेल (यदि उपलब्ध हो) भी दर्ज किए जाएंगे।फॉर्म में यह घोषणा भी ली जाएगी कि संबंधित व्यक्ति उक्त पते पर सामान्य रूप से निवास करता है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.