सीतापुर, मई 18 -- सीतापुर, संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर वोटर लिस्ट की जांच एवं त्रुटियों और खामियों को सुधार करने के लिए समाजवादी छात्र सभा के ज़िला अध्यक्ष शिवम सिंह बूथ संख्या 228 पर पहुंचे और मतदाताओं की मदद की। वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नामों की जांच की गई। सूची में शामिल नामों में पिता एवं पति के नामों सहित उनका आधार कार्ड से मिलान किया गया और मिलीं अशुद्धियों को सुधारने के लिए प्रारूप-8 भरवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...