धनबाद, फरवरी 18 -- नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन अपने घरों से निकल कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है ताकि शत-प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.