गंगापार, जनवरी 25 -- स्थानीय विद्यालय श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा प्रयागराज की ओर से मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुनील साहू ने बच्चों से कहा कि प्रत्येक छात्र अपने परिजनों और अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए अवश्य जागरूक करें। कार्यक्रम के प्रभारी दयाशंकर सिंह ने छात्रों से कहा कि छात्र ही भावी मतदाता हैं। इस अवसर पर चंद्रशेखर, कुलभूषण मिश्र, अचलेंद्र जायसवाल, राजेश द्विवेदी, कमलेश अवस्थी, राकेश श्रीवास्तव, राम लखन प्रजापति, रितेश प्रजापति, वीरेंद्र कुमार, शिवकुमार केशरवानी, सूर्य कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, भैरव सिंह, राजेंद्र प्रसाद, नन्हें लाल यादव, रंग लाल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...