अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसआईआर को लेकर एडीएम ने दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर मैपिंग कराने पर चर्चा की। कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दलों की भागीदारी जरूरी है। बताया कि 20 अप्रैल तक 94.62 प्रतिशत मैपिंग कर ली गई है। इनमें 528118 पंजीकृत में से 499679 मतदाता शामिल हैं। बीजेपी ने 910 और कांग्रेस ने 832 बूथ लेवल एजेंट नामित कर दिए हैं। यहां उप निदेशक पर्यटन प्रकाश खत्री, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत रावत सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...