धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद। मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक में तैनात जैप-3 के जवान हेमंत बेसरा की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जवान को 108 एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल ले जाया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी में तैनात जवान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद अन्य जवानों में एंबुलेंस से इलाज के लिए गंभीर जवान को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों की देखरेख में जवान का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार जवान का ब्लड प्रेशर और शुगर कम हो गया था, जिससे जवान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वहीं जवान को आपातकालीन विभाग के वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.