नवादा, नवम्बर 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केएलएस कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। बड़ी संख्या में पुलिस व सुरक्षाबलों को मतगणना स्थल व इसके आसपास प्रतिनियुक्त किया गया था। मतगणना स्थल व आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया था। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की छह कम्पनियों को बाहरी सुरक्षा में लगाया गया था। इन्हें मतगणना स्थल के आसपास 500 मीटर से 01 किमी दूरी के बीच में प्रतिनियुक्त किया गया था। मतगणना स्थल पर चार स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी। सबसे भीतरी सर्किल में केन्द्रीय औद्योगिक पुलिसबल को लगाया गया था। जबकि बीच वाले सर्किल की सुरक्षा की जिम्मेदारी बी-सैप के जवानों को दी गयी थी। वहीं बाहरी लेयर में राज्य पुलिस बल को लगाया गया था। इसके बाहर की एक अन्य सुरक्षा सर्किल की जिम्मेदारी केन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.