भागलपुर, नवम्बर 14 -- विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना की पूर्व संध्या पर थाना क्षेत्र में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सहायक थानाध्यक्ष एसआई संजय कुमार मंडल कर रहे थे। इसमें थाने के पुलिस पदाधिकारी सहित सीआरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस बल शामिल थे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, जुलूस या उपद्रव को प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं बाथ थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उन्हें शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...