देवघर, फरवरी 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम आम निर्वाचन 2026 के महापौर प्रत्याशी रवि केशरी ने मतगणना से एक दिन पूर्व गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि 27 फरवरी 2026 को मतगणना होनी है। उन्होंने बताया कि जब खांटू श्याम का आशीर्वाद लेकर गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट पर उतरे तो कुछ लोगों ने जानकारी दी कि मतगणना में कुछ जादू होने वाला है। उन्होंने कहा कि मतगणना के कार्य में किसी भी तरह का पक्षपात होता है तो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। कहा कि यह मेरा संवैधानिक अधिकार है। अगर जनता ने मुझे वोट दिया है तो प्रत्यक्ष रुप से जनता को इसका लाभ मिले। कहा कि अगर कोई चाहेगा कि विशेष फायदा उठा ले, अगर वैसा होता है या वैसा लगेगा तो यह पक्षपातपूर्ण होगा। रवि ने कहा कि बाबा श्री श्याम के आशीर्वाद से उन्होंने चुनाव लड़ा। वहीं मतदान के बाद बाबा श्री श्याम का आशीर...