मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्रों पर मतगणना कार्य के लिए कुल 654 कर्मियों की तैनाती की गई है। इन कर्मियों में काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट व काउंटिंग आब्जर्वर शामिल हैं। इनको मतगणना से पहले प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। मतगणना कार्य की तैयारी को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सुब्रत कुमार सेन ने यह निर्देश दिया। बैठक में सभी आरओ, एआरओ,कोषांगों के नोडल अधिकारी व मतगणना कार्य से जुड़े अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम ने काउंटिंग हॉल की तैयारी से लेकर बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र पर सभी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करें। इसके साथ ही वीडियोग्राफी, प्रेक्षक कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.