गुमला, फरवरी 26 -- गुमला संवाददाता। निकाय चुनाव- 2026 मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में मतगणना कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने किया। उन्होंने कर्मियों से मतगणना प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सवाल पूछकर उनकी तैयारी का आकलन किया। डीसी ने कहा कि मतगणना चुनाव प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण चरण है। जिसमें पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कक्ष की व्यवस्था,टेबल मैनेजमेंट, प्रपत्रों की सही प्रविष्टि, परिणाम संकलन व घोषणा की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही संभावित आपत्तियों और पुनर्गणना की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.