बोकारो, फरवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मतगणना केंद्र पहुंचकर हर समय मतों की गिनती की व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे। कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में चले रहे मतों की गिनती को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट थी। डीसी-एसपी निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष में संचालित मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन कर रहे थे। संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। अधिकारियों ने मतगणना केंद्र परिसर में स्थापित मीडिया केंद्र, हेल्प डेस्क एवं मेडिकल डेस्क का भी निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डीसी ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी अध...