कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीसी सभागार में 27 फरवरी को होने वाली चुनाव की मतगणना को लेकर मतदानकर्मियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मतों की गणना निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम एवं अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इसमें विशेष सावधानी और पारदर्शिता बरतना आवश्यक है। अध्यक्ष एवं वार्ड पद के लिए मतों की गणना एक ही हॉल में की जाएगी। वहीं झुमरी तिलैया नगरपालिका, कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र की मतगणना अलग-अलग हॉल में संपन्न होगी। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से गणना हॉल तक लाने के लिए पर्याप्त संख्या में अनुसेवक तैनात रहेंगे। ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि सभी मतगणना कर्मियों को अंतिम...