देवघर, फरवरी 28 -- नगर निगम चुनाव मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आए। शहर के देवघर कॉलेज परिसर में चल रही मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने मतगणना केंद्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने केंद्र के अंदर और बाहर लगाए गए सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथ...