संतकबीरनगर, मई 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनगणना के तहत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को कर्मचारियों की एक कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी जय केश त्रिपाठी ने कार्यशाला के दौरान सभी कार्मिकों को इसकी जानकारी दी। साथ ही निर्देश दिए कि वे गांव-गांव लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। जिससे अधिक से अधिक लोग स्वगणना के माध्यम से सारी प्रक्रिया को पूरी करें। स्वगणना होने के से त्रुटि होने की संभावनाएं कम रहेंगी।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 7 मई से 21 मई तक स्वगणना होनी है। इसको लेकर सभी को पहले से जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- जनगणना : सात से 21 मई तक होगी स्व गणना, हुआ प्रशिक्षण सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाएं। जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी स्वगणना कर सकें। सारी प्रक...