सीवान, नवम्बर 13 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। महाराजगंज विधानसभा सहित जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को निर्धारित मतगणना को ले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मतगणना में भाग लेने वाले कर्मचारियों को जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, मनरेगा विभाग आंचल व प्रखंड कार्यालय शहीद कई विभागों के कर्मचारी प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...