मधेपुरा, अप्रैल 22 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बराही आनंदपुरा पैक्स के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। मतगणना के लिए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने चार टेबुल लगाये गये थे। जिसमें बराही आनंदपुरा पैक्स से अध्यक्ष और सदस्य पद का परिणाम घोषित कर दिया। जिसमें अध्यक्ष पद पर दो बार से लगातार रहे आसीन चंदन कुमार की पत्नी रीमा कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबोध कुमार को 21 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद कब्जा जमायी। वहीं सदस्य पद पर रामजी महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामाकांत महतो को कड़े मुकाबले में 3 मतों के हराया। यह भी पढ़ें- ददन और विपिन चौथी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए इस तरह अध्यक्ष पद से रीमा कुमारी को कुल मत 503 पड़े। ...