नई दिल्ली, मई 4 -- कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी रहने के दौरान शहर में विजय जुलूस, रैलियों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस द्वारा सोमवार को जारी आदेश में कहा कि चार मई को मतगणना के दौरान राजनीतिक दल या समूह को सार्वजनिक उत्सव आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। शांति बनाए रखने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है। कोलकाता पुलिस ने बताया कि आदेश का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया के दौरान शहर में किसी भी संभावित व्यवधान को रोकना है, जो पूरे दिन जारी रहने की संभावना है। कोलकाता पुलिस ने इस महत्वपूर्ण समय में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। यह भी पढ़ें- कोलकाता में जीत के जुलूसों पर रोक; पुलिस के कड़े निर्देश, क्या बताई वजह? आदेश के अनुसार विजय जुलूस पांच मई या उसके बाद आयोजित किए जा सकते हैं, लेकिन इसक...