लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को ले जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मतगणना केंद्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। मतगणना केंद्र के बाहर दो लेयर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही किसी को अंदर प्रवेश दिया जाएगा, वो भी पहचान पत्र के साथ। बिना पास वाले किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मतगणना केंद्र में चारों ओर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके अधिकृत मतगणना एजेंटों को ही पास जारी किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.