लातेहार, फरवरी 25 -- लातेहार, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव 2026 के अंतर्गत 27 फरवरीी को निर्धारित मतगणना कार्य के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों का द्वितीय चक्र प्रशिक्षण बुधवार को स्थानीय बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग अनिल मिंज द्वारा मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान मतगणना टेबल की व्यवस्था, मतपत्रों की जांच प्रक्रिया, वैध एवं अवैध मतों की पहचान, प्रपत्रों का संधारण, परिणाम संकलन एवं घोषणा से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.