चक्रधरपुर, दिसम्बर 17 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर- रांची मुख्य मार्ग एनएच -75 (ई) मतकमबेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक स्वर में 62 वर्ष से वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना से वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर हो गई अनन-फानन में घायल वृद्ध महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक बंदगांव प्रखंड के मतकमबेड़ा गांव निवासी 62 वर्षीय विसांगी बांकिरा सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना होने से वृद्ध महिला का गला का हड्डी टूट गया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद वृद्ध महिला को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.