रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- नानकमत्ता। किसानों ने गांवों से तौल केंद्र हटाने पर नाराजगी जताते हुए सभी क्रय केंद्र मंडी में खोलने के बजाय पूर्व की भांति गांवों में खोलने की मांग की। गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा की मंडी में आयोजित बैठक में गेहूं खरीद केंद्र शुरू नहीं होने पर रोष जताया। किसानों ने कहा कि सरकार ने दावे किए थे कि एक अप्रैल से तौल शुरू हो जाएगी। जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गेहूं की फसल तेजी से कट रही है। एमएसपी से करीब चार सौ रुपये प्रति कुंतल गेहूं के रेट बाजार में मिल रहे हैं। किसानों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गेहूं खरीद के पुख्ता इंतजाम करने, खरीद प्रक्रिया को तत्काल सरल बनाने, 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित करने, किसानों को पुराना बकाया भुगतान करने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.