शामली, फरवरी 26 -- सहारनपुर के होटल रोयल कास्टले में आयोजित मण्डल स्तरीय 'स्वाभिमान गौरव-2.0' कार्यक्रम में जनपद शामली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) के नेतृत्व में शामली की दस सदस्यीय टीम ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। मण्डल के तीनों जनपदों से कुल दस बच्चों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ, जिनमें से छह छात्र-छात्राएं शामली के हैं। जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित मीना मंच को सशक्त बनाना और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है। राज्य संदर्भदाता जय प्रकाश कुमार ने कहा कि मीना मंच बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ लिंग भेद व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करता है। कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों परी,पूनम,श्रेया, याचना, आ...