औरैया, मई 4 -- औरैया, संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मण्डल स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत योग्य उद्यमियों से आवेदन मांगे हैं। इस योजना के अंतर्गत ऐसे ग्रामोद्योगी उद्यमी/इकाइयों का चयन किया जाएगा, जो विभागीय योजनाओं के तहत बैंकों द्वारा वित्तपोषित हों और पिछले कम से कम तीन वर्षों से निरंतर बेहतर कार्य करते हुए रोजगार सृजन कर रहे हों। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी कर मण्डल स्तर पर पुरस्कार के लिए नामांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और अन्य लोगों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है。 यह भी पढ़ें- स्वरोजगार को करें आवेदनआवेदन की अंतिम त...