सहरसा, अप्रैल 27 -- महिषी, एक संवाददाता। महिषी स्थित भारती मण्डन धाम में आगामी 29 अप्रैल को श्री नारायणा मेडिकल इंस्टीच्यूट एंड हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय महाचंडी हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मण्डन धाम परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हवन कुंड निर्माण, पंडाल सज्जा एवं अन्य व्यवस्थाओं का कार्य प्रगति पर है। इस यज्ञ में कांची कामकोटि पीठ के पीठाधीश श्री शंकरा विजयेन्द्र सरस्वती भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके साथ महायज्ञ का समापन, आज भव्य जागरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...