बलिया, जनवरी 21 -- बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र की ओर से बुधवार को जयप्रकाश नारायण सभागार में मणिपुर स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने 21 जनवरी 1972 को मणिपुर के पूर्ण राज्य बनने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय एकता में पूर्वोत्तर भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी पहचान है और विद्यार्थियों का देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा एवं आर्थिक गतिविधियों जैसे शिल्पकला और हस्तकला से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. रंजना मल्ल के निर्देश में मणिपुर की संस्कृति, इतिहास एवं परंपराओं के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.