इंफाल, जुलाई 1 -- मणिपुर में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इंफाल वेस्ट और कांगपोकपी जिले की सीमा पर उस वक्त स्थिति बेकाबू होने लगी, जब कुकी समुदाय के लोगों ने नागा समूहों द्वारा लगाई गई 'आर्थिक नाकेबंदी' के खिलाफ उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप होने से नाराज कुकी प्रदर्शनकारियों ने बफर जोन की ओर मार्च किया, जिसके बाद इलाके में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।क्या है पूरा विवाद? यह पूरा विवाद 6 नागा नागरिकों की हत्या से जुड़ा है। नागा संगठनों का आरोप है कि इन नागरिकों का लेलोन वैफेई से अपहरण किया गया था और बाद में कुकी नेशनल फ्रंट (KNF-P) के उग्रवादियों को सौंप दिया गया, जहां उनकी हत्या कर दी गई। इसके विरोध में युनाइटेड नागा काउंसिल (UNC), नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (NPO), और ऑल...