नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक ड्रोन बम, हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोरदक पट्टन इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद ये सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि जब्त सामान में देश में निर्मित एक एमपी5 सब-मशीन गन (मैगजीन सहित), चार हथगोले, देश निर्मित एक ड्रोन बम, छह अपरिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी), विभिन्न हथियारों की पांच मैगजीन और कारतूस शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...