मणिपुर में ड्यूटी के दौरान बीआरओ जवान की मौत
गौरीगंज, सितम्बर 22 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के चितईपुर गांव निवासी बीआरओ जवान विंध्या चरन (54) की मणिपुर में रविवार को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। बुधवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।परिजनों के अनुसार विंध्या चरन जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ), बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ), रक्षा मंत्रालय में हवलदार (डीईएस) के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग इम्फाल, मणिपुर में थी। रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मियों ने उन्हें बीआरओ के अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विंध्या चरन की पत्नी का नाम स्वर्गीय उदला देवी था। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.