नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- मणिपुर में मैतेई-कुकी संघर्ष के बीच अब नागा और कुकी समुदायों के बीच भी तनाव चरम पर पहुंच गया है। राज्य की कुकी उप-मुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने अपने ही समकक्ष नागा उप-मुख्यमंत्री लोसी दिखो और आठ अन्य नागा विधायकों की तरफ से लगाए गए गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। किपगेन ने कहा कि उनके और उनके पति पर कुकी उग्रवादियों के साथ सांठगांठ के लगाए गए आरोप बिना जांचे-परखे और तथ्यहीन हैं, जो समुदायों के बीच पहले से ही नाजुक भरोसे को और नुकसान पहुंचा रहे हैं।अमित शाह को पत्र और 'उप-मुख्यमंत्री' पद पर साजिश का शक 1 सितंबर को नागा उप-मुख्यमंत्री लोसी दिखो और 8 नागा विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर किपगेन और उनके पति थंगबोई (KNF प्रमुख) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। नागा विधायकों का आरोप था कि कि...