मणिपुर में अभी नहीं होगी जनगणना, सरकार ने क्यों टालने का किया फैसला?
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- केंद्र सरकार ने मणिपुर में जनगणना की प्रक्रिया सोमवार को टाल दी। यह फैसला नागरिक संगठनों की उस मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया, जिसमें जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अपडेट करने की मांग की गई थी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब जनगणना प्रक्रिया के तहत राज्य में एक सितंबर से मकानों की सूची बनाने का काम शुरू होना था। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक बयान के मुताबिक, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया जिसमें मणिपुर के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई। बयान में कहा गया कि बैठक में मणिपुर के लोगों की ओर से एनआरसी लागू किए जाने से पहले राज्य में जनगणना की प्रक्रिया स्थगित करने की मांग पर चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.