रांची, जनवरी 30 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान प्री-क्वार्टर फाइनल के चार तथा क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले संपन्न हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। शुक्रवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने केरल को कड़े संघर्ष में 2-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में पंजाब ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में मिजोरम ने चंडीगढ़ को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं चौथे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल के पहले मैच ...