नई दिल्ली, जनवरी 1 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंफाल सब-जोनल ऑफिस ने बिरला एम्पोरियम प्राइवेट लिमिटेड, इरा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक युमनाम इराबंता सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ईडी ने पीएमएलए के तहत कार्रवाई करते हुए 5000 निवेशकों के साथ धोखाधड़ी मामले में 33.66 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। इस मामले में अब तक 61.68 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। एफआईआर में आरोप है कि 2019 से 2021 के दौरान युमनाम इराबंता सिंह ने उच्च रिटर्न का लालच देकर एक अवैध जमा/निवेश योजना चलाई। योजना में मणिपुर के करीब 5000 निवेशकों से 250 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए गए, लेकिन निवेशकों को कोई रिटर्न नहीं दिया गया। आरोपी ने फंड्स को हड़प लिया और व्यक्तिगत फायदे के लिए इस्तेमाल किया। पहले चरण में ईडी ने 28.02 करोड़ रुपए मूल्य की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.