नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- मणिपुर के सेनापति जिले में कुकी संगठन द्वारा बुलाए गए शटडाउन के कारण छह दिनों से फंसे सैकड़ों ट्रक शनिवार को इंफाल की ओर रवाना हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जरूरी सामान ले जा रहे ये ट्रक सुबह-सुबह सेनापति से राज्य की राजधानी की ओर चल पड़े। कांगपोकपी जिले में स्थित 'कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी' (सीओटीयू) द्वारा रविवार से पूर्ण शटडाउन लागू किए जाने के बाद ये वाहन नेशनल हाईवे-दो पर फंस गए थे। यह हाईवे इंफाल को दीमापुर से जोड़ता है।यह बंद तब बुलाया गया था, जब पिछले हफ्ते तापहोउ कुकी गांव के पास से लापता हुए दो युवकों के क्षत-विक्षत शव पड़ोसी सेनापति जिले के पहाड़ी इलाके में मिले।शुक्रवार यह भी पढ़ें- Delhi News: कांगपोकपी में सात दिन के लिए टला कुकी संगठन का बंद शाम को सीओटीयू ने सात दिनों के लिए बंद को स्थगित करने की...