बोकारो, सितम्बर 15 -- मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से रविवार देर शाम सेक्टर-4 ई स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के विद्यापति सभागार में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मैथिली साहित्यकार डॉ. ब्रजकिशोर वर्मा मणिपद्म की स्मृति जयंती सह मैथिली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन एवं मणिपद्म के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम का महत्व महासचिव नीरज चौधरी ने कहा कि मैथिली साहित्य को समृद्ध बनाने में मणिपद्म का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिषद वर्ष 1990 से लगातार मणिपद्म जयंती पर साहित्यिक आयोजन कर रहा है। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा को परिषद की ओर से मिथिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान कवयित्री कल्पना झा की काव्य पुस्तक हसरतों के बीच का विमोचन भी हुआ।

कवियों का योगदान ब...