मिर्जापुर, मार्च 28 -- विंध्याचल। चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने दर्शन-पूजन कर कहा कि विंध्य दरबार में अद्भुत आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कालीखोह मंदिर व अष्टभुजा मंदिर में मत्था टेककर त्रिकोण परिक्रमा की और विश्व कल्याण की कामना की। राज्य सूचना आयुक्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया और इसके स्वरूप को 'मणिद्वीप' की संज्ञा देते हुए कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में देश के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में विंध्यधाम को स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ सर्किट और गंगा तट के विकास से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति म...