वाराणसी, जनवरी 19 -- मणिकर्णिका घाट प्रकरण में एआई जेनरेटेड वीडियो और तस्वीरें एक्स हैंडल पर पोस्ट कर भ्रम फैलाने के आरोप में दर्ज आठ मुकदमों में आरोपी राजनेताओं समेत अन्य एक्स हैंडल यूजरों के नाम से रविवार को नोटिस जारी हुआ। विवेचकों की ओर से जारी नोटिस आरोपियों को रिसीव कराया जाएगा। तीन दिन में उन्हें पक्ष रखने को कहा गया है। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर काम कर रही कार्यदाई संस्था जीवीएस इंजीनियर्स कंसल्टेंट कंपनी के प्रबंधक मानो की तहरीर पर 'एक्स' हैंडल यूजर आशुतोष पोटनिस, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस सांसद पप्पू यादव, हरियाणा के सिरसा की कांग्रेस नेत्री जसविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं अपर नगर आयुक्त की तहरीर पर 'एक्स' हैंडल यूजर एस. संदीप देओ, प्रगंया गुप्ता, मनीष सि...