अयोध्या, जनवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। भाजपा सरकार द्वारा दिनांक वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने कचेहरी गेट पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा और घाट का पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति की स्थापना की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक,अवध पासी, राजकुमार पांडेय, रामसागर रावत, अशोक कनौजिया, बसंत मिश्र, महिला अध्यक्ष नाजिश फातिमा, उमेश उपाध्याय, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, जयप्रकाश पाल राजू, जय प्रताप गुप्त, विजय श्रीवास्तव, कल्लू शर्मा, सतीश सिंह व अन्य शामिल रहे। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...