छपरा, दिसम्बर 23 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के धेनुकी चौक के समीप एसएच-73 पर मंगलवार सड़क दुर्घटना में टोटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ निवासी दीनानाथ राय के रूप में की गई है। दीनानाथ एक अत्यंत गरीब परिवार से थे और टोटो चलाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे दीनानाथ राय धेनुकी चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास सवारी की तलाश में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बड़ी गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीनानाथ सड़क पर खून से लथपथ बेहोश होकर गिर पड़े। घटना को देख आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तत्काल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.