छपरा, मार्च 24 -- डीसीएलआर के हाथों आवासीय जमीन का पर्चा पाकर खिल उठे लाभुकों के चेहरे फोटो- 11 मढ़ौरा के सलिमापुर पंचायत में मंगलवार को जमीन का पर्चा वितरित करते डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी, आरओ सुनील कुमार व अन्य मढ़ौरा। संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड के सलिमापुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को आयोजित एक सादे लेकिन महत्वपूर्ण समारोह में 10 दलित भूमिहीन परिवारों को आवासीय जमीन का "बसकित पर्चा" वितरित किया गया। यह वितरण सरकार की महत्वाकांक्षी 'अभियान बसेरा योजना' के तहत किया गया, जिससे लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थानीय डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी ने अपने हाथों से सभी चयनित लाभुकों को 2-2 डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 'अभियान बसेरा योजना' समाज के सबसे वंचित और भूमिहीन वर्गों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ए...