छपरा, मार्च 12 -- अब एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं मढ़ौरा, एक संवाददाता। आमजनों और दिव्यांगजनों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के उदेश्य से गुरुवार को मढ़ौरा बुनियाद केन्द्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का शुभारंभ किया गया। मढ़ौरा एसडीओ निधी राज ने फीता काटकर इस सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एसडीओ ने उस केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आम नागरिकों के साथ-साथ दिव्यांगजनों का आधार कार्ड बनाया और उसमें आवश्यक सुधार किया जाएगा। इसके अलावा पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, केव...