छपरा, मई 30 -- विद्यार्थियों को करियर व कौशल विकास की दी जानकारी फोटो- 8 मढ़ौरा पॉलिटेक्निक में शनिवार को आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में शामिल बच्चे व शिक्षक मढ़ौरा, एक संवाददाता। राज्य तकनीकी शिक्षा परिषद (एसबीटीई), बिहार, पटना के निर्देशानुसार राजकीय पॉलिटेक्निक मढ़ौरा में तृतीय व पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 29 और 30 मई को दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक, तकनीकी व सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना था। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को रोबोटिक्स-एआई का कल से दिया जाएगा प्रशिक्षणकार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मेंटर-मेंटी प्रणाली, शारीरिक गतिविधियां, क्रिएटिव आर्ट्स, प्रोफिशिएंसी मॉड्यूल्स,...