मढ़ौरा जाने के दौरान युवती हुई लापता
छपरा, जून 23 -- मढ़ौरा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज मढ़ौरा। एक संवाददाता थानाक्षेत्र के बाबु के असोईयां गांव से मढ़ौरा जाने के लिए घर से निकली एक युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी युवती के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद युवती की माता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार युवती 13 जून को घर से निकली थी और तभी से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है तथा मोबाइल नंबर से जुड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.