छपरा, मार्च 2 -- चीनी मिल के 677 एकड़ भूमि को सरकार जल्द करेगी अधिग्रहण छपरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा चीनी मिल को चालू कराने को लेकर मढ़ौरा किसान कामगार चीनी उद्योग सहकारी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नागेन्द्र राय के नेतृत्व में सूबे के संयुक्त ईखायुक्त जयप्रकाश नारायण सिंह से पटना स्थित विकास भवन कार्यालय में सोमवार को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से संयुक्त ईखायुक्त को मढ़ौरा चीनी मिल से सम्बन्धित बहुत से कागजात व जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने आश्वस्त किया कि मढ़ौरा चीनी मिल के पड़े हुए 677 एकड़ जमीन को सरकार जल्द अधिग्रहण करेगी। प्राइवेट प्रमोटर के माध्यम से जल्द ही चीनी मिल व इसके अनुशंगी उद्योग को लगाने का काम किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में नागेन्द्र राय के अलावा विनोद यादव व अन्य शामिल थे। -- इसुआपुर में प्रशासनिक एवं पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.