छपरा, दिसम्बर 20 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय कर्णपुरा के पास शनिवार को एक ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घायल डिलीवरी बॉय की पहचान कर्णपुरा निवासी मंजय कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह अमनौर से पार्सल लेकर कर्णपुरा में वितरण के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पास से करीब पांच हजार रुपये नकद भी छीन लिए गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर मढ़ौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला कर्णपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.